जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स की ट्रेनिंग शुरू, तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

यूपी कॉलेज सभागार में प्रथम बैच का प्रशिक्षण आरंभ, 18 मार्च तक चलेगा कार्यक्रम

वाराणसी : जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत जनपद में फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सोमवार से शुरू हो गया। यूपी कॉलेज सभागार में आयोजित इस प्रशिक्षण के प्रथम बैच में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, महत्ता और गोपनीयता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी सत्येंद्र कुमार ने उपस्थित ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए जनगणना कार्य की गंभीरता और जिम्मेदारी पर विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि आमजन में जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि जनगणना कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी ने बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण के अंतर्गत 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक मकानों का सूचीकरण एवं गणना की जाएगी। इससे पहले 7 मई से 21 मई 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करने का अवसर मिलेगा।

मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को हाउस लिस्टिंग, लेआउट मैप तैयार करने, आंकड़ा संकलन की विधियों तथा जनगणना से जुड़ी परिभाषाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का यह प्रथम चरण 18 मार्च तक चलेगा, जबकि द्वितीय बैच का प्रशिक्षण 19 से 23 मार्च के बीच आयोजित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    27 दिन बाद गूंजीं विद्यालयों की घंटियां, तिलक और पुष्प वर्षा से हुआ नौनिहालों का स्वागत

    ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद खुले परिषदीय विद्यालय, बच्चों के स्वागत के लिए स्कूलों में रहे विशेष इंतजाम   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, हरहुआ (वाराणसी)। 27 दिनों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों…

    नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, मरीज की किडनी क्षतिग्रस्त होने का दावा

    सपा नेताओं ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, सात दिन में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। शिवपुर स्थित डी.पी. नर्सिंग होम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    27 दिन बाद गूंजीं विद्यालयों की घंटियां, तिलक और पुष्प वर्षा से हुआ नौनिहालों का स्वागत

    27 दिन बाद गूंजीं विद्यालयों की घंटियां, तिलक और पुष्प वर्षा से हुआ नौनिहालों का स्वागत

    नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, मरीज की किडनी क्षतिग्रस्त होने का दावा

    नर्सिंग होम पर लापरवाही का आरोप, मरीज की किडनी क्षतिग्रस्त होने का दावा

    खेती की नई तकनीकों और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों से किसानों को मिलेगा लाभ : एंज़ा ज़ाडेन

    खेती की नई तकनीकों और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों से किसानों को मिलेगा लाभ : एंज़ा ज़ाडेन

    वाराणसी मंडल चिकित्सालय में शिशु आहार कक्ष का शुभारंभ

    वाराणसी मंडल चिकित्सालय में शिशु आहार कक्ष का शुभारंभ

    लोकसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

    लोकसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

    पल्टूपुर में फिर गरमाया जमीन विवाद, बाउंड्रीवाल ढहाने का वीडियो वायरल

    पल्टूपुर में फिर गरमाया जमीन विवाद, बाउंड्रीवाल ढहाने का वीडियो वायरल