एलपीजी संकट पर कांग्रेस का हमला, केंद्र सरकार की नीतियों को ठहराया जिम्मेदार

गैस किल्लत से आमजन से लेकर होटल-ढाबा तक प्रभावित, तत्काल राहत की मांग

 

वाराणसी : देशभर में रसोई गैस (एलपीजी) की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि मौजूदा संकट के लिए केंद्र की नीतियां जिम्मेदार हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि एलपीजी संकट का सबसे ज्यादा असर गरीब, कमजोर वर्ग, मध्यमवर्गीय परिवारों के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और व्यावसायिक उपयोग करने वालों पर पड़ रहा है। घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है, वहीं छोटे व्यवसाय भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

 

राघवेंद्र चौबे ने बताया कि भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरतों का लगभग 60 प्रतिशत आयात करता है, ऐसे में मौजूदा हालात बेहद गंभीर हैं। उनका कहना है कि सरकार को पहले से इस स्थिति से निपटने की तैयारी करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार और जिम्मेदार मंत्री जहां गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा कर रहे हैं और अफवाहों से बचने की सलाह दे रहे हैं, वहीं जमीनी स्तर पर हालात इसके उलट हैं। कई जगहों पर अन्नपूर्णा मंदिर की रसोई से लेकर राम रसोई तक प्रभावित हुई हैं।

 

कांग्रेस नेता ने कहा कि गैस की कमी की खबरों के चलते लोगों में घबराहट बढ़ी है, जिससे पैनिक बुकिंग शुरू हो गई है और जमाखोरी की आशंका भी बढ़ रही है।

 

कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि एलपीजी की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित हो सके और आम जनता को राहत मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला