वाराणसी में लेखपाल से मारपीट, सरकारी दस्तावेज फाड़े

जांच के दौरान बदसलूकी, गाड़ी चढ़ाने का भी आरोप; एक आरोपी हिरासत में

 

 

वाराणसी: प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देशों के बावजूद वाराणसी में राजस्व कर्मियों के साथ बदसलूकी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला वरुणा जोन के शुद्धिपुर गांव का है, जहां संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शिकायत की जांच करने पहुंचे लेखपाल के साथ मारपीट की गई और सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए गए।

उपजिलाधिकारी सदर के आदेश पर लेखपाल रितेश सिंह अपने सहयोगी अभिषेक जायसवाल के साथ शुद्धिपुर तरना स्थित एक वाहन धुलाई सर्विस सेंटर से संबंधित शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। आरोप है कि जांच के दौरान जब उन्होंने विपक्षी सूर्यबली से कागजात मांगे, तो उसके भाई चंद्रशेखर ने अभद्रता शुरू कर दी और तीखे सवाल पूछते हुए विवाद बढ़ा दिया।

 

स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब काली स्कॉर्पियो से पहुंचे रोहित सिंह ने कथित रूप से लेखपाल को गालियां दीं और उन पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। लेखपाल किसी तरह मौके से हटकर अपनी जान बचा सके। इसके बाद आरोपियों ने उनके हाथ से सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए।

 

मामले में सचिन नामक युवक और उसके साथियों पर भी मारपीट का आरोप है। बताया गया कि सचिन ने लेखपाल की जेब से करीब 800 रुपये भी छीन लिए। बीच-बचाव करने पहुंचे अभिषेक जायसवाल के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।

 

घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शैलेश सिंह और प्रीति पांडे मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी शिवपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर के हस्तक्षेप के बाद दोनों लेखपालों को सुरक्षित थाने लाया गया। पुलिस ने लिखित शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    विद्यार्थियों ने मॉडल, स्लोगन और जागरूकता रैली के जरिए दिया स्वच्छता व हिन्दी के सम्मान का संदेश     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। स्टेशन रोड स्थित द एलाइट…

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    परिवार की उम्मीदों पर भारी पड़ा सामाजिक संकल्प, UGC, SC ST ACT एवं आरक्षण सुधार की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। तीज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    द एलाइट इंग्लिश स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा और हिन्दी दिवस पर कार्यक्रम

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    तीज पर भी धरना स्थल से नहीं हटे आंदोलनकारी

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    ‘दक्षिण का चित्र’ दिखाता अनूठा संग्रहालय,दक्षिणचित्रा में सजी है समृद्ध विरासत की जीवंत तस्वीर

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    काशी की सीवर व्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    रक्तवीरों का सम्मान, रक्तदान के लिए बढ़ा उत्साह

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला

    काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के CEO विश्व भूषण मिश्र का तबादला