गंगा के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, 14 युवक गिरफ्तार

वीडियो वायरल होते ही प्रशासन सख्त, बिरयानी के अवशेष नदी में फेंकने के आरोप में कार्रवाई

वाराणसी। गंगा नदी के बीच नाव पर इफ्तार पार्टी करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

वायरल वीडियो में युवक नाव पर बैठकर इफ्तार करते दिखाई दे रहे थे। आरोप है कि खाने के बाद चिकन बिरयानी के अवशेष गंगा में फेंके गए, जिससे लोगों में भारी नाराजगी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय स्तर पर विरोध शुरू हो गया और शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कोतवाली थाना में दर्ज मुकदमे के अनुसार आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 के तहत भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस को सूचना मिली कि वीडियो में शामिल युवक गायघाट क्षेत्र में मौजूद हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पहचान के आधार पर सभी 14 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही गतिविधियों की लगातार निगरानी की जा रही है और कानून व्यवस्था के साथ-साथ गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार