जिला अस्पताल की लैब में शराब पार्टी का वीडियो वायरल, 4 कर्मी बर्खास्त

जांच में 5 कर्मचारी दोषी, लैब टेक्नीशियन के निलंबन की संस्तुति; स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

वाराणसी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल की लैब में कर्मचारियों द्वारा शराब पीने के वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद 4 संविदाकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है, जबकि एक लैब टेक्नीशियन के निलंबन की संस्तुति की गई है।

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लैब के अंदर कर्मचारी खुलेआम शराब पीते, सिगरेट पीते और टेबल पर नॉनवेज रखते नजर आए थे। वीडियो सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में 5 कर्मचारियों को दोषी पाया। इसके आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 4 संविदाकर्मियों को सेवा से हटा दिया गया।

वहीं, लैब टेक्नीशियन जितेंद्र कुमार के निलंबन की संस्तुति की गई है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आर.एस. राम के अनुसार, टेक्नीशियन का ड्यूटी स्थान बदलकर उसे अन्य विभाग में भेज दिया गया है। साथ ही निलंबन के लिए पूरी रिपोर्ट स्वास्थ्य महानिदेशक को भेज दी गई है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की लापरवाही और अनुशासनहीनता को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार