चौबेपुर में 19 मार्च से गूंजेगी श्रीमद्भागवत कथा, नवरात्र में भक्तिमय आयोजन

18 मार्च को निकलेगी कलश यात्रा, वृंदावन के बाल व्यास करेंगे अमृतमयी कथा

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। नवरात्रि के पावन अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक उल्लास देखने को मिलेगा। श्री राणी सती दादी शक्तिपीठ ट्रस्ट के तत्वावधान में गौरा मोड़ स्थित श्री हनुमान जी मंदिर (कन्या स्कूल के समीप) में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन की शुरुआत 18 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इसके पश्चात 19 मार्च से 25 मार्च तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा।

कथा वाचन के लिए श्रीधाम वृंदावन से पधारे युवा संत एवं बाल व्यास श्री कृष्णा शरण जी महाराज अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे।

कार्यक्रम का समापन 26 मार्च को विधि-विधान से हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ होगा। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्रीय ग्रामीणों का सराहनीय योगदान मिल रहा है।

आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा का श्रवण करें और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार