भक्ति में डूबा चौबेपुर: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ

महिलाओं और कन्याओं की अगुवाई में निकली विशाल शोभायात्रा, जयकारों से गूंजा पूरा बाजार

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। नवरात्रि के पावन अवसर पर चौबेपुर बाजार बुधवार को पूरी तरह भक्ति रंग में रंगा नजर आया, जब छह दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। महिलाओं और कुंवारी कन्याओं की अगुवाई में निकली इस शोभायात्रा ने पूरे कस्बे को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

 

श्री हनुमान मंदिर, गौरा रोड से प्रारंभ हुई कलश यात्रा स्टेशन रोड, बलुआ रोड और वाराणसी रोड से होती हुई पूरे बाजार में भ्रमण करती रही। श्रद्धालुओं के जयकारों और भक्ति गीतों से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा का समापन श्री हनुमान जी मंदिर, गौरा मोड़ के पास हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कलश की स्थापना की गई।

 

आयोजक मंडल के विंध्यवासिनी उपाध्याय, प्रदीप सोनी, राजू सेठ और अजय गुप्ता ‘अकेला’ ने बताया कि कथा का वाचन मथुरा-वृंदावन से पधारे प्रख्यात व्यास श्री कृष्णा शरण महाराज द्वारा किया जाएगा, जिनके मुखारविंद से भक्तों को भागवत कथा का रसपान मिलेगा।

 

कथा का आयोजन 19 मार्च से 25 मार्च तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 26 मार्च को हवन-पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

 

कार्यक्रम में विनोद चतुर्वेदी, अन्तिम उपाध्याय, शरद उपाध्याय, शिवम चतुर्वेदी, विपुल, विशाल, मोहित, धर्मबीर गुप्ता, दिलीप सेठ, एन.पी. जायसवाल, नन्हे, अतुल गुप्ता, हरिद्वार सेठ, एस. चौबे, अर्जुन गुप्ता, शारदा चतुर्वेदी, कलावती सोनी, गुड़िया गुप्ता, सोनी देवी, प्रीति सोनी, नैसी एवं प्रभावती देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बंगाल जनादेश में दिखा विकास और सुशासन पर भरोसा: दयालु

    भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले आयुष राज्य मंत्री, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं को दिया श्रेय   वाराणसी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर उत्तर प्रदेश के…

    बंगाल में भाजपा की जीत पर कचहरी परिसर में जश्न का माहौल

    अधिवक्ताओं ने निकाला तिरंगा जुलूस, मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जताई खुशी   वाराणसी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने की खबर के बाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बंगाल जनादेश में दिखा विकास और सुशासन पर भरोसा: दयालु

    बंगाल जनादेश में दिखा विकास और सुशासन पर भरोसा: दयालु

    बंगाल में भाजपा की जीत पर कचहरी परिसर में जश्न का माहौल

    बंगाल में भाजपा की जीत पर कचहरी परिसर में जश्न का माहौल

    ग्रामीण प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावी छात्राओं को मिला विशेष पुरस्कार

    ग्रामीण प्रतिभाओं का सम्मान, मेधावी छात्राओं को मिला विशेष पुरस्कार

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा ने जताई खुशी

    पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा ने जताई खुशी

    अंजनीपुरम कॉलोनी को जलभराव से मिलेगी राहत, भूमिगत पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ

    अंजनीपुरम कॉलोनी को जलभराव से मिलेगी राहत, भूमिगत पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ

    मासूमियत पर दरिंदगी का वार: छह वर्षीय बच्ची का अपहरण कर सूखे कुएं में फेंका

    मासूमियत पर दरिंदगी का वार: छह वर्षीय बच्ची का अपहरण कर सूखे कुएं में फेंका