आशा ट्रस्ट का चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

चार जिलों के 28 शिक्षकों ने सीखी भाषा और गणित पढ़ाने की रोचक विधियां

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। प्रारंभिक कक्षाओं में बच्चों को भाषा और गणित विषय को रोचक एवं प्रभावी तरीके से पढ़ाने के उद्देश्य से आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहाकला स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर चार दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जो सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

इस कार्यशाला में वाराणसी, मिर्जापुर, बलिया सहित चार जिलों से कुल 28 शिक्षक-प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें अधिकांश प्रतिभागी आशा सामाजिक शिक्षण केंद्रों से जुड़े शिक्षक थे, जो दूरस्थ क्षेत्रों एवं ईंट-भट्ठों पर प्रवासी मजदूरों के बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहे हैं।

 

कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को भाषा और गणित को खेल, गीत एवं विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाने की विधियां सिखाई गईं। प्रशिक्षण में बच्चों को अक्षर पहचान से लेकर शब्द और वाक्य निर्माण तथा अंकों की पहचान को सरल और रोचक तरीके से समझाने पर विशेष जोर दिया गया।

 

भोपाल की एकलव्य संस्था से आए प्रशिक्षक कार्तिक कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को रंगीन कागज एवं आसपास उपलब्ध कबाड़ सामग्री का उपयोग कर शैक्षिक सामग्री तैयार करने की उपयोगी तकनीकें सिखाईं।

 

आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोचक और गतिविधि-आधारित शिक्षण पद्धति अपनाने से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और समझ दोनों बढ़ती है।

 

कार्यक्रम के सफल आयोजन में महेश कुमार, दीन दयाल सिंह, प्रदीप सिंह, सौरभ चन्द्र और अंगद शर्मा का विशेष योगदान रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण