नवोदय चयन से गांव में खुशी की लहर, छात्र हर्ष सिंह का भव्य स्वागत

कंपोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी के छात्र ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, शिक्षकों ने किया सम्मानित

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

आदमपुर बरसठी (जौनपुर)। कंपोजिट विद्यालय आदमपुर बरसठी के कक्षा 5 के मेधावी छात्र हर्ष सिंह के नवोदय विद्यालय में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। छात्र की इस सफलता ने न केवल उसके परिवार, बल्कि विद्यालय और क्षेत्र का भी मान बढ़ाया है।

 

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार द्वारा हर्ष सिंह का भव्य स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापक सुभाष सरोज ने छात्र का मुंह मीठा कराकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षकों और ग्रामीणों ने छात्र की सफलता को प्रेरणादायक बताया।

 

गांव के लोगों ने हर्ष सिंह को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विश्वास जताया कि वह आगे चलकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगा।

 

समारोह में शिक्षक विनोद कुमार यादव, सजीवन यादव, संदीप सिंह, मनोज राय, त्रिभुवन प्रसाद, नीलम सिंह, शालिनी गुप्ता, नीलम रावत, कंचन यादव तथा ग्राम प्रधान शिवकुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने छात्र के परिश्रम और लगन की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण