वनवासी बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग की पहल, दो केंद्रों का शुभारंभ

जज सिंह अन्ना ट्रस्ट की अनूठी योजना, शिक्षा के साथ खेल और सभी सुविधाएं मुफ्त

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय

जौनपुर। वनवासी एवं वंचित बच्चों को शिक्षित करने के उद्देश्य से जज सिंह अन्ना दीन-दुखिया सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क कोचिंग की अनूठी पहल की गई है। ट्रस्ट के माध्यम से दो स्थानों पर कोचिंग केंद्र शुरू किए गए हैं, जहां बच्चों को पूरी तरह मुफ्त शिक्षा एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

 

ट्रस्ट द्वारा संचालित इन कोचिंग केंद्रों में बच्चों को कॉपी, किताब, कलम, स्लेट, व्हाइटबोर्ड, लाउडस्पीकर, अंगवस्त्र सहित बैट-बॉल, फुटबॉल और मिनी बॉल जैसी खेल सामग्री भी निःशुल्क प्रदान की जा रही है। शिक्षकों का वेतन भी ट्रस्ट द्वारा वहन किया जा रहा है।

 

पहला कोचिंग केंद्र थाना बरसठी क्षेत्र के सरायबैद्य गोपालपुर में विनोद सिंह के भट्टे के पास संचालित किया जा रहा है, जबकि दूसरा केंद्र थाना मीरगंज क्षेत्र के मेदपुर में शुरू किया गया है। दोनों केंद्रों पर सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक कक्षाएं संचालित होंगी।

 

ट्रस्ट के संचालक जज सिंह अन्ना ने बच्चों को जोड़ने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने बच्चों को खेल सामग्री देकर उन्हें आकर्षित किया और खेल-खेल में शिक्षा की ओर प्रेरित किया।

 

जज सिंह अन्ना ने बताया कि उनका लक्ष्य ब्लॉक स्तर पर हर गांव में इस तरह की नि:शुल्क कोचिंग सुविधा शुरू करना है। इस योजना का पूरा खर्च वे स्वयं ट्रस्ट के माध्यम से वहन करेंगे, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल खुलने से पहले ढहा जर्जर विद्यालय भवन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा

    मुंगराबादशाहपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरी में सुबह अचानक भरभराकर गिरा निष्प्रयोज्य भवन, ग्रामीणों ने शेष जर्जर भवन हटाने की उठाई मांग   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत…

    गोठांव में हरे पेड़ों की कटाई का मामला गरमाया

    बिना अनुमति पेड़ काटे जाने का आरोप, वन विभाग ने जांच कर कार्रवाई का दिया भरोसा   (रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय) जौनपुर (बरसठी)। बरसठी थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में हरे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बिजली के खंभे में उतरे करंट ने ली वृद्धा की जान, गांव में पसरा मातम

    बिजली के खंभे में उतरे करंट ने ली वृद्धा की जान, गांव में पसरा मातम

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

    सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

    सावन के प्रथम सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के प्रथम सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    प्रसव के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने हाइवे जाम कर लगाया निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    प्रसव के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने हाइवे जाम कर लगाया निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत