हाईवे पर लापरवाही अब नहीं चलेगी: 21 अवैध कट बंद, सख्त एक्शन के आदेश

जीरो फैटेलिटी मिशन के तहत डीसीपी प्रमोद कुमार का सख्त निरीक्षण, फुटओवर ब्रिज से लेकर स्पीड कैमरों तक की तैयारी

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। सड़क हादसों पर लगाम कसने के लिए प्रशासन ने अब सख्त रुख अपना लिया है। जीरो फैटेलिटी मिशन के तहत डीसीपी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस और एनएचएआई की टीम ने संदहा से कैथी और लालपुर से दानगंज तक हाईवे का सघन निरीक्षण किया और कई बड़े फैसले लिए।

निरीक्षण के दौरान संदहा फ्लाईओवर, प्रमुख चौराहों, रिंग रोड कनेक्टिविटी, स्वर्वेद मंदिर, उमरहां बाजार और कैथी टोल प्लाजा तक सुरक्षा व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की गई।

प्रशासन ने संदहा से कैथी के बीच 21 अवैध कट तत्काल बंद करने, ढकवा कट हटाने और पूरे हाईवे पर बैरियर लगाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

भीड़भाड़ वाले उमरहां बाजार में पैदल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फुटओवर ब्रिज निर्माण के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लिंक रोड्स पर स्पीड ब्रेकर लगाने को भी अनिवार्य किया गया है।

लालपुर से दानगंज मार्ग पर स्पीड कैमरे लगाने, रम्बल स्ट्रिप्स बनाने और अवैध यू-टर्न को पूरी तरह बंद कराने के आदेश दिए गए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सड़क सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा, सुबह-शाम निर्धारित समय पर होगा वितरण   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। राष्ट्रीय खाद्य…

    सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

    मार्कंडेय महादेव मंदिर के समीप दूर-दराज से आए शिवभक्तों का किया स्वागत, केला, सेव सहित फलाहार वितरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। पवित्र श्रावण मास के प्रथम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

    सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

    सावन के प्रथम सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के प्रथम सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    प्रसव के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने हाइवे जाम कर लगाया निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    प्रसव के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने हाइवे जाम कर लगाया निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब