नवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब: मंदिरों में भारी भीड़, घर-घर गूंजे देवी जयकारे

मां नेपाली भगवती धाम बना आस्था का केंद्र, क्षेत्रभर में शुरू हुए अनुष्ठान

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। शारदीय नवरात्र के आगमन के साथ ही पूरे क्षेत्र में आस्था का ज्वार उमड़ पड़ा है। छितमपुर स्थित मां नेपाली भगवती धाम में पहले ही दिन से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी, जिससे मंदिर परिसर भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।

भोर से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं और दिनभर पूजा-अर्चना, दर्शन और आरती का क्रम चलता रहा। देवी मां के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

चौबेपुर कस्बे के मां शीतला मंदिर, राम-जानकी मंदिर और कैथी चंद्रावती स्थित मरी माता मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

मंदिरों में भजन-कीर्तन, दुर्गा सप्तशती पाठ और आरती के आयोजन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते नजर आए।

नवरात्रि के प्रथम दिन घर-घर में विधि-विधान से कलश स्थापना की गई। व्रत, पूजन और अनुष्ठानों के साथ पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल छा गया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण