‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ में पुलिस की बड़ी कामयाबी: दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को चोलापुर पुलिस ने दबोचा, लंबे समय से था फरार

चोलापुर (वाराणसी)। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत चोलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था।

प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के निर्देशन में थाना प्रभारी दीपक कुमार की टीम ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय भैठौली के पास घेराबंदी कर आरोपी रॉबिन यादव (25) निवासी तारापुर चमरु (सिंधौरा) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना चोलापुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत गंभीर मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी से पहले वह लगातार फरार होकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।

इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक विपिन कुमार पाण्डेय, कॉन्स्टेबल आदित्य कुमार और अमित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा की है।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण के लिए ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ आगे भी जारी रहेगा और वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण