‘मिशन शक्ति’ की गूंज: लेडी सिंघम मानसी दहिया ने बेटियों को दिया सशक्त बनने का मंत्र

एसीपी विदुष सक्सेना संग अधिकारियों ने भीदूर में जगाई जागरूकता, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

 

वाराणसी। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर चोलापुर थाना क्षेत्र के दानगंज चौकी अंतर्गत ग्राम सभा भीदूर (कोईलो) में आयोजित ‘मिशन शक्ति’ कार्यक्रम ने महिलाओं और बच्चियों में नई ऊर्जा का संचार किया। पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता का सशक्त संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षु आईपीएस मानसी दहिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने महिलाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बेटियों को निडर बनने, साइबर अपराधों से सावधान रहने और किसी भी आपात स्थिति में 1090 एवं 1930 हेल्पलाइन नंबर का उपयोग करने की सलाह दी।

 

एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि बेटियों को ऐसी शिक्षा दी जानी चाहिए जिससे वे भी उच्च पदों पर पहुंचकर समाज का नेतृत्व कर सकें। उन्होंने साइबर अपराध के बढ़ते खतरों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया और सतर्क रहने का संदेश दिया।

 

विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी शिव नारायण सिंह ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए समाज में उनकी भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा ग्राम प्रधान दयाशंकर यादव और पत्रकार विश्वनाथ प्रताप सिंह द्वारा तैयार की गई, जिसकी अधिकारियों ने सराहना की।

 

कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय भीदूर के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अभिषेक यादव के नेतृत्व में शिक्षक रंजना गौतम, विनोद राम एवं अन्य शिक्षकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

कार्यक्रम में चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार, दानगंज चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा, ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार गोंड सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और बच्चियां उपस्थित रहीं। उनकी सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि ‘मिशन शक्ति’ अभियान क्षेत्र में जागरूकता और बदलाव की नई दिशा तय कर रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    बिट्ठल सिंह ने जिलाधिकारी को दिया प्रार्थना पत्र, निर्माण की अनुमति और भूमि अभिलेखों से जुड़ी जानकारी मांगी     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। भाजपा नेता बिट्ठल सिंह ने…

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने अंगवस्त्र, मोमेंटो व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित   रिपोर्ट: विवेक राय वाराणसी। अजगरा विधानसभा क्षेत्र के धनेसरी गांव की बेटी एवं भारतीय जूनियर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण