हाईवे पर रफ्तार का कहर: खड़े डंपर से भिड़ी बाइक, युवक की मौत

दो साथी गंभीर घायल, बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर — सड़क किनारे खड़े वाहनों पर उठे सवाल

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर  (वाराणसी)। वाराणसी–गाजीपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार गौरव सिंह (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना फूड अड्डा रेस्टोरेंट के पास हुई, जहां बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से भिड़ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नरपतपुर स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सोनू (18) और सृष्टि (16) की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें दीनदयाल अस्पताल से बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

परिजनों के अनुसार, गौरव घर से इंटरव्यू का कहकर निकला था और दोस्तों के साथ लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के लिए सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    अंत्योदय कार्डधारकों को 35 किलोग्राम और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न मिलेगा, सुबह-शाम निर्धारित समय पर होगा वितरण   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। राष्ट्रीय खाद्य…

    सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

    मार्कंडेय महादेव मंदिर के समीप दूर-दराज से आए शिवभक्तों का किया स्वागत, केला, सेव सहित फलाहार वितरित     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। पवित्र श्रावण मास के प्रथम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    5 से 18 अगस्त तक मिलेगा निःशुल्क राशन, लाभार्थियों के लिए खाद्य विभाग ने जारी किया कार्यक्रम

    सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

    सावन के प्रथम सोमवार पर श्रद्धालुओं व कांवरियों की सेवा में जुटे समाजसेवी, फलाहार का किया वितरण

    सावन के प्रथम सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के प्रथम सोमवार पर मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    प्रसव के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने हाइवे जाम कर लगाया निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    प्रसव के बाद महिला की मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने हाइवे जाम कर लगाया निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब