हाईवे किनारे खड़े ट्रक से चार टायर चोरी, दो लाख का नुकसान

रात के अंधेरे में चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस जांच में जुटी

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। बहरामपुर हाईवे पर खड़े एक ट्रक से अज्ञात चोरों द्वारा चार टायर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना से ट्रक मालिक को करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक मोहम्मद नवाब गाजीपुर से सरिया उतारकर लौटे थे और चौबेपुर क्षेत्र में निर्माणाधीन आयुर्वेदिक हॉस्पिटल के सामने हाईवे किनारे ट्रक खड़ा कर अपने घर चले गए। इसी दौरान रात में अज्ञात चोरों ने मौका पाकर ट्रक के चारों टायर खोल लिए और फरार हो गए।

सुबह घटना की जानकारी होने पर इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि चोरों ने सुनसान स्थान का फायदा उठाते हुए वारदात को अंजाम दिया।

ट्रक मालिक शिवाकांत यादव ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामला संज्ञान में है और जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    तेवर गांव में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस

    चोलापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लोगों से मांगी सहयोग की अपील   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, चोलापुर (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र की गोसाईपुर पुलिस…

    खरीफ उत्पादकता बढ़ाने और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए जुटे 500 किसान

    जनपद स्तरीय गोष्ठी एवं कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों और जनप्रतिनिधियों ने साझा किए उन्नत खेती के गुर   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। कृषि विभाग, वाराणसी द्वारा एफपीओ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मैकफर्सन झील पर योग सत्र और जल संरक्षण अभियान, गंगा टास्क फोर्स ने किया जागरूक

    मैकफर्सन झील पर योग सत्र और जल संरक्षण अभियान, गंगा टास्क फोर्स ने किया जागरूक

    सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलेंगे विशेष अभियान

    सड़क सुरक्षा पर जिला प्रशासन सख्त, दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चलेंगे विशेष अभियान

    विकसित भारत प्रदर्शनी में योजनाओं की मिली जानकारी, विभिन्न विभागों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

    विकसित भारत प्रदर्शनी में योजनाओं की मिली जानकारी, विभिन्न विभागों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

    औराई की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    औराई की जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    जंगल में भालू के हमले से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    जंगल में भालू के हमले से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

    आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

    आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन