शाहपुर के पास लोडिंग ऑटो पलटा, चालक घायल

ग्रामीणों की तत्परता से बची जान, पुलिस ने घायल को सीएचसी नरपतपुर पहुंचाया

 

रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय

चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के शाहपुर गांव के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां तेज रफ्तार लोडिंग ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक अनंत कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो तेज गति में था तभी अचानक चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक वाहन के अंदर ही फंस गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह चालक को वाहन से बाहर निकाला और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) नरपतपुर भेजा गया।

सीएचसी नरपतपुर के प्रभारी चिकित्सक डॉ. राजनाथ राम के अनुसार, घायल की पहचान अनंत कुमार सिंह, निवासी सोना तालाब, वाराणसी के रूप में हुई है। उनका उपचार जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    सोशल मीडिया पर परिजनों की बेबसी देख बदला मन, सारनाथ से परिजनों को दी सूचना   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के धौरहरा टिकरा गांव से…

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    खाद्य आयुक्त के निर्देश पर बढ़ी वितरण अवधि, सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक होगा वितरण   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    पांच दिन बाद सकुशल घर लौटा कुलदीप

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    14 मई तक मिलेगा मई माह का मुफ्त राशन

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ