21 करोड़ के जीएसटी फ्रॉड का खुलासा, फरार अभियुक्त पंजाब से गिरफ्तार

फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी, एसओजी व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में सफलता

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

 चौबेपुर (वाराणसी)। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जीएसटी फ्रॉड के एक बड़े मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पंजाब के मंडी गोविंदगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सूरज वर्मा (28) के रूप में हुई है, जो लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

 

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई उ०नि० अनुराग कुमार तिवारी, साइबर सेल के कांस्टेबल विराट सिंह तथा एसओजी टीम के उ०नि० आयुष पांडेय, कांस्टेबल मयंक त्रिपाठी और मनीष बघेल की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

इस मामले में पूर्व में भी 22 फरवरी 2026 को सह-अभियुक्त मो० फरहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

 

जांच में सामने आया कि सिंह इंटरप्राइजेज नामक फर्म का जीएसटी पंजीकरण सारनाथ क्षेत्र में कराया गया था, जो भौतिक सत्यापन में पूरी तरह फर्जी पाई गई। इस संबंध में सहायक आयुक्त राज्य कर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी।

 

आरोपियों ने बिना किसी वास्तविक व्यापार के मई 2025 में करीब 21.49 करोड़ रुपये की आउटवर्ड सप्लाई दर्शाई। इसके माध्यम से पंजाब, लुधियाना, दिल्ली और गुजरात की पांच फर्मों को लगभग 4.31 करोड़ रुपये की फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ पहुंचाया गया।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कूटरचित दस्तावेजों के जरिए फर्जी जीएसटी पंजीकरण कर सुनियोजित तरीके से केंद्र और राज्य सरकार को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया।

 

पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है तथा अन्य संलिप्त अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। यह कार्रवाई आर्थिक अपराधों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्यवाही का एक बड़ा उदाहरण है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा