शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर, 22 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

वल्लभाचार्य पाण्डेय ने किया 108वां रक्तदान, आशा ट्रस्ट की पहल सराहनीय

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा भंदहा कला, कैथी स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

रक्तदान शिविर में कुल 45 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 22 स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इनमें 10 लोग पहली बार रक्तदान करने वाले रहे, जबकि 6 महिलाएं भी शामिल रहीं। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने अपना 108वां रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान आशा ई-लाइब्रेरी एवं स्टडी सेंटर की बालिकाओं ने रक्तदान की प्रक्रिया को समझा और इसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की। पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडलीय चिकित्सालय की 9 सदस्यीय टीम के नेतृत्वकर्ता रमेश राय ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य है, जिससे जरूरतमंद को जीवनदान मिलता है।

अवकाश प्राप्त मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक रणवीर पाण्डेय ने रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। साथ ही बच्चों द्वारा रक्तदान जागरूकता पर बनाए गए पोस्टरों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही।

इस आयोजन में प्रदीप सिंह, दीन दयाल सिंह, अमित कुमार, महेश कुमार, स्निग्धा पाण्डेय, रूबी पाण्डेय, सौरभ चन्द्र, ज्योति, चन्दन, राजकुमार पटेल, बृजेश कुमार, अब्दुल कादिर, सतीश चौहान, हौशिला, सर्वेश तिवारी, प्रवीण यादव, ज्योति सिंह, नर नाहर पाण्डेय, सनी, अमित कुमार, नंदिनी, स्नेहा, संतोष कुमार सहित कई लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के आश्रम में किया योगाभ्यास, बुजुर्गों को नियमित योग अपनाने की दी सलाह   रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  SHREE 7NEWS, वाराणसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के…

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प   रिपोर्ट : विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। खरगीपुर पियरी स्थित भगवती धाम इंटर कॉलेज में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले पर प्रशासन सख्त, जांच के दिए गए निर्देश

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन के लिए योग आवश्यक : संपूर्णानंद पांडेय

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में उल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विशेष स्वच्छता अभियान में जुटे अधिकारी और जनप्रतिनिधि, बड़ागांव ब्लॉक परिसर में किया श्रमदान

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    विश्व योग दिवस पर राष्ट्रीय सनातन संघ का आह्वान, ‘योग अपनाएं, स्वस्थ और समर्थ भारत बनाएं’

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजातालाब में गूंजा योग का संदेश, जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया सामूहिक योगाभ्यास