सम्पूर्ण समाधान दिवस में 109 शिकायतें, केवल 5 का निस्तारण

जमीन विवाद, अवैध कब्जा और पेयजल समस्या रही प्रमुख; एसडीएम ने दिए जांच के निर्देश

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

पिंडरा (वाराणसी): तहसील सभागार पिंडरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को कुल 109 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मात्र 5 मामलों का मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों को संबंधित विभागों को जांच एवं कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम पिंडरा प्रतिभा मिश्रा ने की। इस दौरान राजपुर निवासी ऊदल पटेल ने धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराने, नाम खारिज होने के बावजूद खेत पर कब्जा न मिलने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि न्यायालय से बैनामा निरस्त होने और स्टे हटने के बाद भी विपक्षी द्वारा कब्जा नहीं दिया जा रहा है। इस पर एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक और थाना प्रभारी सिंधोरा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

पिंडरा निवासी राहुल सोनी ने फूलपुर क्षेत्र के 52 बीघा तालाब पर अवैध कब्जे की शिकायत की, जिस पर जांच के आदेश दिए गए। वहीं सिसवा अनेई गांव के ग्रामीणों ने हर घर जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति न होने की समस्या उठाई, जिस पर अधिशासी अभियंता को जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया।

खालिसपुर के संजय कुमार, महेंद्र प्रसाद और राजेश यादव ने जलनिकासी के लिए सरकारी नाली की खुदाई की मांग की, जिस पर बीडीओ को निर्देशित किया गया। अहरक निवासी धनंजय पांडेय ने खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई।

मिराशाह निवासी राहुल सेठ ने फूलपुर पुलिस पर चेन स्नैचिंग की घटना में मारपीट का मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। वहीं समुदाय संघर्ष समिति के प्रेम नट ने तहसील प्रशासन पर शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुनः पत्रक सौंपा। इस मामले में एसीपी प्रतीक कुमार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और जनसमस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा