मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

जंसा थाना क्षेत्र में साइबर सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, योजनाओं से कराया अवगत

जंसा (वाराणसी)। थाना जंसा क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नारी सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण पर जोर दिया गया।

मिशन शक्ति टीम ने क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं को समाज में बढ़ रहे अपराधों के प्रति सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930 के उपयोग के बारे में बताया गया।

इसके अलावा महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 102 एवं 108 की जानकारी भी विस्तार से दी गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को कन्या सुमंगला योजना, आयुष्मान भारत योजना एवं उज्ज्वला योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभों से भी अवगत कराया गया। साथ ही प्रत्येक थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की भूमिका और उससे मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उप निरीक्षक मंजू चौरसिया, उप निरीक्षक रामानंद शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र