केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर अधिकारी संतुष्ट

बंदियों की समस्याएं सुनीं, अस्पताल व बेकरी इकाई का भी किया निरीक्षण

वाराणसी। केन्द्रीय कारागार वाराणसी का त्रैमासिक संयुक्त निरीक्षण उच्च अधिकारियों द्वारा किया गया। निरीक्षण में जिला एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी, जिला मजिस्ट्रेट चन्द्रमोहन गर्ग, पुलिस अधीक्षक आदित्य लाम्गेह, डीएलएसए की सचिव डा. इन्दू रानी तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इसरत परवीन फारूखी शामिल रहीं।

वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने अधिकारियों का स्वागत कर कारागार का विस्तृत निरीक्षण कराया। इस दौरान अधिकारियों ने कारागार की विभिन्न सर्किलों का जायजा लिया और निरुद्ध बंदियों की परेड का निरीक्षण किया। परेड के दौरान बंदियों की समस्याएं सुनी गईं तथा उनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

निरीक्षण टीम ने कारागार अस्पताल का भी दौरा किया, जहां भर्ती बंदियों से संवाद कर उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। अस्पताल में साफ-सफाई और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की सराहना की गई।

इसके साथ ही कारागार में संचालित इलेक्ट्रिक बेकरी इकाई का निरीक्षण कर वहां तैयार किए जा रहे बिस्कुट व पावरोटी की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया गया। समग्र रूप से कारागार की स्वच्छता, बंदियों के रहन-सहन एवं व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारी संतुष्ट नजर आए और कारागार प्रशासन की प्रशंसा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सीय परामर्शदाता लक्ष्मीकान्त त्रिपाठी, चिकित्साधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, जेलर अखिलेश कुमार, डिप्टी जेलर अखिलेश कुमार मिश्र, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, किशन सिंह वाल्दिया, राजा बाबू, अयोध्या प्रसाद, फार्मासिस्ट संदीप खरे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    उद्धव फाउंडेशन की श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता में बाल प्रतिभाओं ने बिखेरी भक्ति और कला की छटा, आठ घंटे तक चला आयोजन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी।…

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    चौबेपुर फील्ड के पास देर रात हुआ हादसा, स्थानीय लोगों ने उठाए सड़क सुरक्षा पर सवाल; आखिर कब भरेगा जानलेवा गड्ढा?     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र