केराकत में दिल दहला देने वाली वारदात: बेटे ने मां की ली जान

बीच-बचाव में आई भाभी व भतीजी पर भी हमला, आरोपी हिरासत में

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

केराकत (जौनपुर)। नगर के शेखजादा मोहल्ले में बुधवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई। एक युवक ने अपनी ही वृद्ध मां की शीलबट्टे से कूंचकर हत्या कर दी। मां को बचाने दौड़ी भाभी और भतीजी पर भी आरोपी ने लोहे की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

 

सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत रजक और प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

 

मृतका की पहचान 80 वर्षीय शीला सिंह के रूप में हुई है, जो एक अवकाशप्राप्त शिक्षिका थीं। वे अपने पुत्र सत्यव्रत सिंह, बहू शालिनी सिंह, पोती वर्तिका सिंह तथा छोटे बेटे संदीप सिंह उर्फ भोलू के साथ रहती थीं। घटना के समय सत्यव्रत अपनी मेडिकल दुकान पर मौजूद थे।

 

बताया जाता है कि दोपहर में किसी बात को लेकर संदीप अचानक ऊपर कमरे से नीचे आया और मां पर शीलबट्टे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंची भाभी और भतीजी को भी उसने लोहे की रॉड से घायल कर दिया।

 

हंगामे के बीच आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को काबू कर एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में शीला सिंह को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। हालांकि पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

घटना के बाद शेखजादा मोहल्ले में गहरा शोक व्याप्त है। एक शिक्षिका की इस तरह दर्दनाक मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे सामाजिक मूल्यों के पतन का उदाहरण बता रहा

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    अजगरा में जनसंपर्क के दौरान बोले रमेश चौधरी—2027 में पीडीए की सरकार बनाना पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अजगरा विधानसभा…

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सीमा राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील, शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों को बनाया प्रमुख मुद्दा   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। हरिहरपुर चौराहा, रिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग