चार हत्याओं के दोषी को फांसी की सजा, 13 साल पुराने मामले में अदालत का बड़ा फैसला

चंदापुर हत्याकांड में दोषी रविंद्र उर्फ राजू पटेल को मृत्युदंड, लाठी-रॉड से एक ही परिवार के चार लोगों की ली थी जान

वाराणसी। वाराणसी के चर्चित चंदापुर हत्याकांड में 13 वर्ष बाद अदालत ने सख्त फैसला सुनाते हुए दोषी रविंद्र उर्फ राजू पटेल को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विनोद कुमार की अदालत ने बुधवार को यह निर्णय सुनाते हुए कहा कि दोषी को तब तक फांसी पर लटकाया जाए, जब तक उसकी मृत्यु न हो जाए।

यह मामला चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव का है, जहां 29 अक्टूबर 2013 की रात लगभग 9:30 बजे एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हमलावर ने घर में घुसकर यूपी जल निगम में कार्यरत मोहनलाल जायसवाल, उनकी पत्नी कुसुम देवी उर्फ झुना देवी, पुत्र प्रदीप उर्फ गोलू तथा पुत्री पूजा पर लाठी और लोहे की रॉड से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। इस हमले में परिवार का दूसरा बेटा संदीप जायसवाल गंभीर रूप से घायल हुआ था, जबकि बेटी आरती ने दूसरे कमरे में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई थी।

घटना की सूचना आरती ने फोन के माध्यम से परिजनों को दी, जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। मामले में मृतक के भाई अशोक कुमार जायसवाल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

अदालत में सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 25 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए तथा घटनास्थल से मिले खून से सने कपड़े, जूते सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। पुलिस ने घटना के छह दिन बाद आरोपी को चंदापुर नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया था।

लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने दोषी को जघन्य अपराध का दोषी मानते हुए मृत्युदंड की सजा सुनाई, जिससे पीड़ित परिवार को न्याय मिला है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    215 करोड़ की परियोजना से बदलेगा क्षेत्र का स्वरूप, 650 मीटर लंबी आधुनिक सड़क से यातायात होगा सुगम   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत रविवार…

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    शोध-पत्र लेखन एवं क्रियान्वयन पर विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण सुझाव, शिक्षकों के कौशल विकास पर जोर   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी, 10 अगस्त: आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय, डोमरी, रामनगर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान

    समाधान दिवस में फरियादी की बाइक गायब, पुलिस घंटों रही परेशान