नौ साल की उपलब्धियों का चित्रण: वाराणसी में आठ दिवसीय प्रदर्शनी का भव्य समापन

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने किया समापन, बोले—योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बना तेजी से विकसित होता राज्य

 

वाराणसी। योगी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नाटी इमली स्थित ऐतिहासिक भरत मिलाप मैदान में आयोजित आठ दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का गुरुवार को गरिमामय समापन हुआ। कार्यक्रम का समापन प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने किया।

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में अग्रणी बन चुका है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश ने कानून व्यवस्था, निवेश और पारदर्शी प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिससे प्रदेश की नई पहचान बनी है।

उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों में सरकार ने समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए व्यापक योजनाएं लागू की हैं। गरीबों को आवास, किसानों को सम्मान निधि, युवाओं को रोजगार के अवसर और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल की गई है।

बुनियादी ढांचे के विकास पर प्रकाश डालते हुए मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सड़क, एक्सप्रेस-वे, एयरपोर्ट और मेट्रो नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेस-वे जैसी परियोजनाएं विकास की नई पहचान बन चुकी हैं। साथ ही स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाकर आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और सरकार का लक्ष्य इसे देश की अर्थव्यवस्था का प्रमुख केंद्र बनाना है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रदेश की भूमिका अहम है, जिसके लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है।

यह प्रदर्शनी 19 से 26 मार्च तक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और उपलब्धियों को चित्रों, चार्ट एवं मॉडलों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रदेश के विकास की झलक जन-जन तक पहुंचाना और लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेशवासियों के नाम लिखी गई पाती भी प्रदर्शित की गई, जो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    अजगरा में जनसंपर्क के दौरान बोले रमेश चौधरी—2027 में पीडीए की सरकार बनाना पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। अजगरा विधानसभा…

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सीमा राजभर ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने की अपील, शिक्षा, रोजगार और छात्र हितों को बनाया प्रमुख मुद्दा   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। हरिहरपुर चौराहा, रिंग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    टिकट नहीं, संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण बचाने के लिए संघर्ष जरूरी : रमेश चौधरी

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    शिवपुर में सपा की पीडीए जन पंचायत, 2027 में बदलाव का आह्वान

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के द्वितीय सोमवार पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के दूसरे सोमवार पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत, चालक फरार

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग

    बीमारी से परेशान वृद्ध ने सोता पुल से गंगा में लगाई छलांग