दिव्यांगजनों व बुजुर्गों को मिली सहायक उपकरणों की सौगात, चेहरे खिले

डॉ. सुनील पटेल की मौजूदगी में हुआ वितरण, बोले—सेवा ही सबसे बड़ा धर्म

मिर्जामुराद (वाराणसी)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से मेहंदीगंज मड़ई गांव में शुक्रवार को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रावती एजुकेशनल विशेष विद्यालय एवं मानसिक मंदित आश्रय गृह, हरसोस तथा मालती एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट, लोहराडीह (कपसेठी) के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, छड़ी, कमोड कुर्सी, कुशन कमोड सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए। उपकरण प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि दिव्यांगजनों और बुजुर्गों की सेवा करना भगवान की पूजा के समान है। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इन प्रयासों का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाना है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह पटेल, सीआरसी डायरेक्टर आशीष झा, प्रभारी समन्वयक रमेश तथा लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं स्वागत प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान हाजरा शकील सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें मुकेश पटेल, मोहम्मद अकरम अली, तेज बहादुर पटेल, अजय पटेल, श्यामबली पटेल, विनोद पटेल, गुलाब वर्मा और मास्टर रुस्तम प्रमुख रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना