मिर्जामुराद में दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की मौत

शीतला धाम से लौटते समय तीव्र मोड़ पर हुआ हादसा, 24 सवारों में दर्जनभर घायल, कई की हालत गंभीर

 

मिर्जामुराद। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के समीप शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार सभी 24 मजदूर झारखंड के लोहरदगा जनपद के निवासी थे, जो अर्जुनपुर के पास स्थित एक ईंट-भट्टे पर कार्य करने के लिए तीन दिन पूर्व ही क्षेत्र में आए थे। शुक्रवार को सभी मजदूर अदलपुर स्थित शीतला धाम में दर्शन-पूजन कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि लालपुर गांव के समीप एक तीव्र मोड़ पर पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार के कारण ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी।

हादसे में मृत युवक की पहचान रिंकू (लगभग 20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ट्रैक्टर के आगे बैठा था। वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था तथा उसके पीछे दो वर्ष की एक बच्ची है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घायलों में जयराम, वीरेंद्र, प्रियांशु, मंजू, मंगल, प्रदीप और संदीप समेत अन्य लोग शामिल हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। रोजी-रोटी की तलाश में दूर प्रदेश से आए मजदूरों के साथ हुई इस घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पांडेयपुर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी पर गाली-गलौज, मोबाइल व वाहन की चाबी छीनने का प्रयास करने का आरोप     रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। पांडेयपुर क्षेत्र में एक पत्रकार…

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    आयुर्वेद अपनाने पर दिया जोर, चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण और बच्चों को कराया योगाभ्यास     रिपोर्ट : वीरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। एचजी स्कूल डुबकियां में बुधवार को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    पत्रकार से अभद्रता और मारपीट के आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर थाने पहुंचे पत्रकार

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    विश्व आयुर्वेद दिवस पर एचजी स्कूल में स्वास्थ्य शिविर, विद्यार्थियों को बताए स्वस्थ जीवन के उपाय

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    सवर्ण समाज के साथ-साथ दलित विरोधी भी है सपा और उसके विधायक तूफानी सरोज

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    चोलापुर में शादाब होंडा शोरूम का शुभारंभ

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    लम्पी से गोवंश की सुरक्षा के लिए टीकाकरण अभियान तेज

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला

    गंगा सोता में कूदे युवक का शव गौराउपवार घाट के पास मिला