मिर्जामुराद में बृहद रोजगार मेला: 4200 युवाओं ने लिया भाग, 1234 को मिला नौकरी का ऑफर

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने वितरित किए नियुक्ति पत्र, 51 कंपनियों ने दिए रोजगार के अवसर

 

मिर्जामुराद। मिर्जामुराद स्थित किसान इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित बृहद रोजगार मेले में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, वाराणसी द्वारा आयोजित इस मेले में लगभग 4200 अभ्यर्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 1234 युवाओं को विभिन्न कंपनियों द्वारा नौकरी के प्रस्ताव मिले।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक करीब 13 लाख युवाओं को रोजगार दिया जा चुका है।

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि युवाओं को आधुनिक तकनीक, भाषा कौशल और व्यावसायिक प्रशिक्षण से लैस किया जा रहा है, जिससे वे राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोजगार प्राप्त कर सकें। इसी दिशा में विदेशी संस्थानों के साथ समझौते किए गए हैं और जापान में 4000 महिलाओं को रोजगार दिलाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने 10 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने युवाओं से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। वहीं, सेवापुरी विधानसभा प्रतिनिधि अदिति पटेल ने सेवायोजन विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को और बढ़ाने पर जोर दिया।

रोजगार मेले में हिंदाल्को, जीएमआर, एसआईएस, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, टीवीएस, सुजुकी, विवो, डिक्सन और कोटक महिंद्रा जैसी 51 प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया। कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन 10 हजार से 40 हजार रुपये प्रतिमाह वेतनमान पर किया गया।

इस अवसर पर सहायक निदेशक (सेवायोजन) मुकेश कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह सहित कई अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय रोजगार मेला प्रभारी दीप कुमार सिंह द्वारा किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, गंगा से एक टन से अधिक कचरा निकाला; पितृ पक्ष में स्वच्छता के जरिए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने की अपील     रिपोर्ट…

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बड़ागांव पुलिस की प्रभावी पैरवी, अदालत ने लगाया एक लाख रुपये का अर्थदंड     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ अभियान के तहत थाना बड़ागांव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    सेवा सेतु अभियान के तीसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता, शिविर में जुटे ग्रामीण

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    बाढ़ के बाद घाटों की सफाई में जुटा नगर निगम और नमामि गंगे

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में अभियुक्त को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    30 लाख संभावित भीड़ को लेकर एयर शो की तैयारियों का जायजा, पुलिस आयुक्त ने घाटों का किया निरीक्षण

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    डीसीपी प्रमोद कुमार को पुलिसकर्मियों ने दी भावभीनी विदाई

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना

    बीमारी के बीच ड्यूटी कराने के आरोप पर KGMU में छात्रों का धरना