कर बकायेदारों पर निगम की सख्ती, 1 अप्रैल से कुर्की-जब्ती और नीलामी अभियान शुरू

83 हजार भवन चिह्नित, आज रात तक सरचार्ज माफी का आखिरी मौका; चूकने पर लगेगा पूरा ब्याज और कड़ी कार्रवाई

 

वाराणसी। नगर निगम ने जलकर एवं सीवर कर के बकायेदारों के खिलाफ अब सख्त रुख अपना लिया है। सरचार्ज (ब्याज) में शत-प्रतिशत छूट का लाभ उठाने के लिए शहरवासियों के पास केवल 31 मार्च तक का ही समय शेष है। इसके बाद 1 अप्रैल से निगम बड़े पैमाने पर कुर्की, जब्ती और नीलामी का अभियान शुरू करने जा रहा है।

नगर निगम ने ऐसे करीब 83 हजार भवनों को चिह्नित कर लिया है, जिन पर कर बकाया है। इनकी जोनवार सूची तैयार कर ली गई है और कार्रवाई की पूरी रूपरेखा भी तय कर ली गई है। निगम प्रशासन का स्पष्ट कहना है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी स्थिति में छूट का लाभ नहीं दिया जाएगा और बकायेदारों से सख्ती से वसूली की जाएगी।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश होने के बावजूद नगर निगम मुख्यालय एवं सभी जोनल कार्यालयों के टैक्स कलेक्शन सेंटर रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी www.nnvns.org.in⁠� पर उपलब्ध है।

निगम ने दुकान किराया एवं लाइसेंस शुल्क को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया है। 31 मार्च तक भुगतान न करने पर मूल धनराशि पर सीधे 50 प्रतिशत विलंब शुल्क लगाया जाएगा। बार-बार नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने वाले दुकानदारों और लाइसेंसधारियों के प्रतिष्ठानों को सील करने की तैयारी भी पूरी कर ली गई है।

उल्लेखनीय है कि अब तक शहर के 1.48 लाख से अधिक भवन स्वामियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कुल 185.78 करोड़ रुपये गृहकर, जलकर एवं सीवर कर के रूप में जमा किए हैं। नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि समय पर कर जमा करने वाले नागरिकों को ही सरचार्ज माफी का पूरा लाभ मिल रहा है, जबकि बकायेदारों के खिलाफ अब कठोर कार्रवाई तय है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    एच.जी. स्कूल डुबकियाँ का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

    आकृति तिवारी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में किया टॉप, मेधावियों का हुआ सम्मान   (रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर, (वाराणसी)। क्षेत्र के डुबकियाँ स्थित एच.जी. स्कूल…

    गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत

    मार्कण्डेय महादेव घाट पर हुआ हादसा, दर्शन के लिए मां के साथ आया था युवक   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव घाट पर गुरुवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एच.जी. स्कूल डुबकियाँ का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

    एच.जी. स्कूल डुबकियाँ का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

    गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत

    गंगा स्नान के दौरान युवक की डूबने से मौत

    किशोरी से दुष्कर्म, धमकी व उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    किशोरी से दुष्कर्म, धमकी व उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 75 जोड़े बने जीवनसाथी

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 75 जोड़े बने जीवनसाथी

    राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम आगमन पर वाराणसी में भव्य अभिनंदन

    राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा के प्रथम आगमन पर वाराणसी में भव्य अभिनंदन

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दयालु की नई पहल

    पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दयालु की नई पहल