अधिवक्ता स्नेह मिलन में झलकी गंगा-जमुनी तहजीब, सौहार्द का दिया संदेश

होली-ईद के अवसर पर कचहरी परिसर में जुटे हजारों वकील, भाईचारे को मजबूत करने का लिया संकल्प

 

वाराणसी। काशी की गंगा-जमुनी तहजीब का जीवंत उदाहरण उस समय देखने को मिला जब कचहरी स्थित रामाश्रय वाटिका में अधिवक्ताओं द्वारा भव्य ‘अधिवक्ता स्नेह मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। होली और ईद जैसे प्रमुख त्योहारों के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

सायं 3 बजे से 6 बजे तक चले इस आयोजन में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे से गले मिलकर शुभकामनाएं दीं और बनारस की साझा संस्कृति को और मजबूत करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान गुलाब की पंखुड़ियां उड़ाकर और एक-दूसरे को पुष्प भेंट कर खुशी का इजहार किया गया।

इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने बनारस की प्रसिद्ध ठंडई और सेवई का आनंद लेते हुए आपसी मेल-मिलाप को और प्रगाढ़ किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं बनारस बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रसाद सिंह ने अतिथियों और सांस्कृतिक कलाकारों का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।

समारोह में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष सिंह, कृपा शंकर राय ‘बबुआ’, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, राधामोहन त्रिपाठी, मोहम्मद आरिफ सिद्दिकी, शैलेन्द्र राय, रमेश कुमार सिंह, देव प्रकाश श्रीवास्तव, चंद्रमा प्रसाद सिंह, मनोज कुमार राय, नित्यानंद राय सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का संचालन स्वयं राजेश प्रसाद सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन शमीम नोमानी द्वारा प्रस्तुत किया गया। समारोह ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि काशी की पहचान उसकी सांझी संस्कृति और आपसी सद्भाव में ही निहित है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा, सत्येंद्र सिंह पिंटू ने कहा—तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, रामनगर (वाराणसी)।…

    चोलापुर शहीद स्मारक पर तिरंगा लगाने की उठी मांग

    किसान नेता अजीत सिंह डोभी ने प्रशासन से की पहल की अपील, बोले—शहीदों की स्मृति को राष्ट्रीय सम्मान से जोड़ना जरूरी   रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, चोलापुर (वाराणसी)। आजादी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

    चोलापुर शहीद स्मारक पर तिरंगा लगाने की उठी मांग

    चोलापुर शहीद स्मारक पर तिरंगा लगाने की उठी मांग

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    धोबी समाज का 30 अगस्त को होगा महासम्मेलन, चिंतामणि होंगे मुख्य अतिथि

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    हर घर तिरंगा अभियान से रेलकर्मियों में जगा राष्ट्रप्रेम

    ‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

    ‘आधारशिला’ सम्मेलन में गूंजा विश्व सेवा का संकल्प

    इमाम हसन के जनाजे पर बरसी तीरों की बारिश, गम में डूबे अकीदतमंद

    इमाम हसन के जनाजे पर बरसी तीरों की बारिश, गम में डूबे अकीदतमंद