बेलवरिया में अंडर-20 राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का भव्य आगाज

महिला पहलवानों के हाथ मिलाकर व शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर हुआ उद्घाटन, पूर्वांचल में कुश्ती को नई दिशा देने का संकल्प

 

 

वाराणसी। जनपद के बेलवरिया क्षेत्र में 31 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित अंडर-20 जूनियर पुरुष एवं महिला राज्य स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का शुभारंभ मंगलवार को भव्य रूप से हुआ। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष संजय कुमार सिंह “बबलू” ने महिला पहलवानों का हाथ मिलाकर तथा शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

इस आयोजन का संचालन उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ एवं वाराणसी कुश्ती संघ के संयुक्त तत्वावधान में, वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह “रानू” के नेतृत्व में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि संजय सिंह “बबलू” ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्वांचल की कुश्ती प्रतिभाओं को निखारने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बनारस में तीसरी बार प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उस्तादों और प्रशिक्षकों से अपील की कि पारंपरिक मिट्टी के अखाड़ों के साथ-साथ तकनीकी कुश्ती को भी बढ़ावा दें, ताकि क्षेत्रीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिल सके।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कुश्ती के विकास के लिए मैट, तकनीकी अधिकारियों और अन्य संसाधनों की हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि वास्तविक और तकनीकी कुश्ती को अपनाने से ही पूर्वांचल की प्रतिभाएं नई ऊंचाइयों तक पहुंचेंगी।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेश चंद्र उपाध्याय, गाजीपुर कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष जय सिंह “पप्पू”, डिवाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सतीश राय तथा अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुनील राणा (अर्जुन अवार्डी) सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह “रानू” ने किया।

प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। 50 किलोग्राम वर्ग में ईशा खोखर (बागपत) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 57 किलोग्राम में काजल चौधरी (मथुरा) विजेता रहीं। 55 किलोग्राम वर्ग में गामनी (आगरा) तथा 53 किलोग्राम में प्रिया चौहान (आजमगढ़) ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

इसी प्रकार 59 किलोग्राम में स्वाति यादव (गौतम बुद्ध नगर), 62 किलोग्राम में कशिश यादव (वाराणसी), 65 किलोग्राम में सोनाली शर्मा (मेरठ), 68 किलोग्राम में भूमि सिंह (बिजनौर), 72 किलोग्राम में पायल यादव (बीएचयू) और 76 किलोग्राम वर्ग में गीता (मेरठ) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने-अपने वर्ग में बाजी मारी।

इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य सुरेंद्र पहलवान, अशोक पहलवान, रामसेवक यादव, पारस पहलवान सहित कई लोग उपस्थित रहे। वहीं निर्णायक मंडल में राम आशीष यादव, अनीश यादव, इंद्रेश यादव, अरविंद यादव, सुनील यादव, सुभाष यादव, उमेश यादव, विशाल यादव, राहुल यादव और चंद्रभूषण यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    आलू-प्याज बेचने वाले किशोर को बनकट शिव मंदिर के पास से पकड़ा गया, मेडिकल जांच के लिए भेजी गई बालिका   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र…

    “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत कपसेठी थाने में 21 वाहनों की नीलामी सम्पन्न

    मुकदमाती और एमवी एक्ट के तहत जब्त वाहनों की ₹1.32 लाख में हुई निस्तारण प्रक्रिया   रिपोर्ट : विवेक राय वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर में ओवरचार्जिंग और गलत बांट-माप पर बड़ी कार्रवाई

    जौनपुर में ओवरचार्जिंग और गलत बांट-माप पर बड़ी कार्रवाई

    जौनपुर में आपदा तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को किया अलर्ट

    जौनपुर में आपदा तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा ने अधिकारियों को किया अलर्ट

    नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    नाबालिग लड़की को भगाने वाला युवक गिरफ्तार, चौबेपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

    भदोही में शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत

    भदोही में शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद का भव्य स्वागत

    “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत कपसेठी थाने में 21 वाहनों की नीलामी सम्पन्न

    “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत कपसेठी थाने में 21 वाहनों की नीलामी सम्पन्न

    सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता, घर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस को बड़ी सफलता, घर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार