फर्जी आर्मी अफसर बनकर नौकरी दिलाने का झांसा, लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

एसटीएफ व भेलूपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, सेना-रेलवे में भर्ती के नाम पर युवाओं से वसूले लाखों रुपये

 

 

वाराणसी। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स की वाराणसी यूनिट और भेलूपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को दबोच लिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र कुमार पांडेय खुद को सेना का कमांडिंग अफसर बताकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था। वह सेना, रेलवे और शिक्षा विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से भारी रकम वसूलता था।

जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने कुछ लोगों से 5 लाख से 10 लाख रुपये तक ऐंठे, जबकि कई अन्य पीड़ितों से 1 से 2 लाख रुपये की ठगी की गई। अब तक करीब 15 लाख रुपये से अधिक की ठगी सामने आ चुकी है।

मूल रूप से चंदौली जनपद के अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली गांव का रहने वाला आरोपी वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र स्थित बृज एंक्लेव कॉलोनी में रहकर अपने नेटवर्क को संचालित कर रहा था।

पुलिस को इस पूरे मामले की सूचना सेना से प्राप्त इनपुट के आधार पर मिली, जिसके बाद एसटीएफ ने जांच शुरू की। पर्याप्त साक्ष्य जुटाने के बाद एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों ने पर्यटकों को बताई गांव की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय जीवनशैली     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। विश्व पर्यटन दिवस…

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 138वें संस्करण का लाइव प्रसारण देखा गया     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। चौबेपुर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    उमरहाँ में विश्व पर्यटन दिवस पर निकली विरासत पदयात्रा

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    भगतुआं बाजार में कार्यकर्ताओं संग सुनी गई ‘मन की बात’

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    गौरीगंज चौराहे पर दो बाइकों की भिड़ंत, युवक गंभीर घायल

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    बेनीपुर में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य व टिकाऊ खेती का प्रशिक्षण

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए आशा यस ए-वन फाउंडेशन ने शुरू किया महाअभियान

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग

    फोरलेन चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों की बैठक, मुआवजा और सीवर व्यवस्था की उठी मांग