हनुमान जयंती पर बुढ़ऊ बाबा धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

भव्य श्रृंगार, सुंदरकांड पाठ, रासलीला और भंडारे के साथ देर रात तक चला मेला

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): क्षेत्र के बर्थरा खुर्द गांव स्थित बुढ़ऊ बाबा धाम में हनुमान जयंती के अवसर पर भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और हनुमान जी का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से हवन-पूजन के साथ हुई, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा सुंदरकांड का सस्वर पाठ किया गया। धार्मिक माहौल में भक्तिमय वातावरण बना रहा, जहां श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।

आयोजन के अगले चरण में रासलीला का मंचन किया गया, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

देर रात तक चले मेले में आसपास के कई गांवों से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया और हनुमान जी के दर्शन-पूजन कर मेले का आनंद उठाया। पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में उत्सव और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं