अक्षयवट हनुमान जयंती पर विश्वनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धा, भव्य श्रृंगार व महाआरती से गूंजा परिसर

पंचामृत स्नान, तेल-सिंदूर लेपन और पुष्प सज्जा के साथ हुआ विशेष पूजन, श्रद्धालुओं में वितरित हुआ प्रसाद

 

वाराणसी: चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम स्थित अक्षयवट हनुमान जी की जयंती पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जयंती समारोह पूरे विधि-विधान और भव्यता के साथ मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

गुरुवार प्रातःकाल हनुमान जी का पंचामृत स्नान कराकर विधिवत पूजन आरंभ किया गया। इसके उपरांत तेल और सिंदूर का लेपन कर उन्हें नूतन वस्त्र धारण कराए गए। गेंदा, तुलसी एवं कुंद के सुगंधित पुष्पों से आकर्षक श्रृंगार किया गया, जिसे पंडित राजू पांडेय ने संपन्न कराया। साथ ही रजत मुकुट धारण कराकर भगवान को विविध प्रकार के मिष्ठान एवं फलों का भोग अर्पित किया गया।

मंदिर के महंत नील कुमार मिश्रा ने विधिवत महाआरती कर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया और तत्पश्चात श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु कपाट खोल दिए गए। इस दौरान भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और पूरे परिसर में जयकारों की गूंज सुनाई देती रही।

जयंती समारोह के अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में महंत बच्चा पाठक, रमेश गिरी, राजू पाठक, अंकित मिश्रा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्ति का वातावरण बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं