जमीन विवाद में टॉवर पर चढ़ा युवक, 5 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, सुरक्षित उतरा

10 लाख रुपये की मांग पर अड़ा युवक; पुलिस, फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मशक्कत के बाद टला बड़ा हादसा

 

 

चोलापुर (वाराणसी): चोलापुर थाना क्षेत्र के भटौली गांव में गुरुवार को एक युवक टेलीफोन टॉवर पर चढ़ गया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। टॉवर पर चढ़े युवक को देखने के लिए आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। युवक की पहचान अजय कुमार मौर्य के रूप में हुई है, जो जमीन बेचकर 10 लाख रुपये देने की मांग को लेकर जिद पर अड़ा था।

परिजनों के मुताबिक, अजय शिवपुर में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है तथा एक प्रिंटिंग प्रेस में कार्य करता है। करीब छह दिन पहले वह अपने बच्चों के साथ गांव आया था। गुरुवार सुबह घर से निकलने के बाद दोपहर में सूचना मिली कि वह घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित टेलीफोन टॉवर पर चढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि युवक परिवार पर जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। उसकी पत्नी इस बात का विरोध कर रही थी, जिसके चलते विवाद बढ़ गया। युवक की मांग थी कि उसकी पत्नी को मौके पर बुलाया जाए और जमीन बेचने के लिए राजी किया जाए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। गोसाईपुर चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने सुरक्षा घेरा बनाया, जबकि ग्रामीण और परिजन लगातार युवक को समझाने में जुटे रहे। करीब पांच घंटे तक युवक टॉवर पर ही बैठा रहा, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी रही।

आखिरकार स्थानीय प्रधान हुकुम सिंह के समझाने और आश्वासन के बाद युवक शाम करीब 7 बजे टॉवर से सुरक्षित नीचे उतर आया। बताया गया कि वह पत्नी को बुलाने और गिरवी रखी मोटरसाइकिल छुड़ाने के आश्वासन पर राजी हुआ।

पुलिस के अनुसार, मामला पूरी तरह पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया है और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के दौरान गांव में काफी देर तक तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    बहादुरपुर में 100 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य, छितौनी फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1:30 बजे तक कटौती     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आज पांच घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    आजमगढ़ फोरलेन पर कार-बाइक की भिड़ंत, अधेड़ की मौत

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    ढेरही टोल हटाने की मांग पर किसानों का हंगामा, 14 हिरासत में

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जौनपुर की ऐतिहासिक जल झील को कब्जों से बचाने की मुहिम तेज

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं

    जिला कारागार ज्ञानपुर में अधिकारियों ने परखी व्यवस्थाएं