पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, एक का सिर फटा, कई घायल

श्रीकंठपुर धोबहिया बस्ती में विवाद के बाद लाठी-डंडों से हमला, चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): चौबेपुर क्षेत्र के श्रीकंठपुर धोबहिया बस्ती में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक व्यक्ति का सिर फट गया, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए।

पीड़ित धर्मेन्द हरिजन ने थाना चौबेपुर में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे गांव के ही कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर पहुंच गए। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में धर्मेन्द गंभीर रूप से घायल हो गए, साथ ही उनके पिता, माता और बड़ी माता को भी चोटें आईं।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों— निखिद्दी, अरविंद, जीउत और मंटू— के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच-पड़ताल की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में जिया सिंह ने मारी बाजी

    पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम, प्रीति सिंह व काजल चौहान संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के स्व. सूबेदार सिंह स्मृति महिला…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान