चिरईगांव के संदहा गांव में आग से साढ़े तीन बीघा गेहूं की फसल राख

तेज आंधी में भड़की आग, दो किसानों को भारी नुकसान; ग्रामीणों ने मुआवजे की उठाई मांग

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी: वाराणसी के चिरईगांव क्षेत्र अंतर्गत संदहा गांव में शुक्रवार को भीषण आग लगने से किसानों की तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। तेज धूलभरी आंधी के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे करीब साढ़े तीन बीघा फसल नष्ट हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी अजय सिंह कोटू और उनके चचेरे भाई बीरेन्द्र सिंह के खेत में दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिससे आग तेजी से फैलते हुए पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया।

पीड़ित किसान अजय सिंह कोटू ने आशंका जताई कि किसी राहगीर द्वारा जलती सिगरेट फेंकने के कारण यह हादसा हुआ होगा। उन्होंने बताया कि गेहूं की फसल पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार थी, लेकिन कुछ ही मिनटों में आग की लपटों ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निजी पम्पसेट के माध्यम से पानी डालकर आग बुझाने में जुट गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।

इस घटना से दोनों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    न्याय पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में सनशाइन एकेडमी चौबेपुर दूसरे और कंपोजिट विद्यालय बर्थरा खुर्द तीसरे स्थान पर; विजेता टीमों को मिले गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल     रिपोर्ट :…

    करणी सेना ने विभिन्न मांगों को लेकर गांव-गांव चलाया जनसंपर्क अभियान

    EWS सरलीकरण, UGC संशोधन, SC/ST समीक्षा समेत स्वर्ण आयोग व इतिहास संरक्षण के मुद्दों पर जुटाया जनसमर्थन     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। करणी सेना वाराणसी टीम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    अंतरराष्ट्रीय एथलीट रोहित यादव के स्वागत की तैयारियां पूरी, आज निकलेगा भव्य रोड शो

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान

    मीरगंज-भटहर में सजा विशाल दंगल, देशभर से पहुंचे पहलवान