पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी हिरासत में

उगापुर नहर के पास वारदात, लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला, इलाज के दौरान तोड़ा दम 

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौरहरा गांव निवासी संजय मिश्रा उर्फ संजू (पुत्र संत कुमार मिश्रा) शुक्रवार शाम करीब 6 बजे मोटरसाइकिल से दवा लेने बाजार जा रहे थे। उगापुर नहर के पास रास्ते में स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि शिवा सिंह, ठल्लू सिंह समेत अन्य अज्ञात लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंचे भाई राजीव मिश्रा ने घायल संजय को थाने पहुंचाकर तहरीर दी। इसके बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें नरपतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दीनदयाल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान रात करीब 10:40 बजे उनकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, घटना के पीछे पुरानी रंजिश कारण है। बताया गया कि गांव में एक राजभर परिवार को पानी देने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर पहले भी मारपीट हो चुकी थी, जिसे स्थानीय स्तर पर समझौते से सुलझाया गया था, लेकिन तनाव बना हुआ था।

मृतक के परिवार की स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। करीब 12 वर्ष पूर्व उनकी पत्नी की बीमारी से मृत्यु हो चुकी है। अब उनके दो पुत्र—19 वर्षीय समर और 14 वर्षीय जीत—पूरी तरह अनाथ हो गए हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है और घर में मातम पसरा हुआ है।

पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर शिवा सिंह, ठल्लू सिंह सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि बीएनएस की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    वाराणसी की सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षिका के रूप में मथुरा में मिला सम्मान, शिक्षण में नए प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की हुई सराहना     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड