रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

डुबकियां बाजार के पास हादसा • लिफ्ट देकर ले जा रहे थे सेवानिवृत्त दारोगा • बस चालक फरार, पहचान के प्रयास जारी

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। चौबेपुर थाना क्षेत्र के डुबकियां बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार अज्ञात महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, वाराणसी से चौबेपुर की ओर जा रहे 61 वर्षीय शिवपूजन चौबे, जो सेवानिवृत्त दारोगा हैं, उमरहां के पास एक अज्ञात महिला को लिफ्ट देकर अपने साथ ले जा रहे थे। शाम करीब 4:50 बजे जैसे ही वे डुबकियां बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने बने कट के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शिवपूजन चौबे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

मृतक महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने सफेद कोट, हरे रंग की साड़ी और काले रंग की जूती पहन रखी थी। उसके पास से ‘ग्रीनलैंड सोलर’ नाम की कई पर्चियां बरामद हुई हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि वह पर्ची वितरण का कार्य करती थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, हादसे के बाद फरार रोडवेज बस की पहचान कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

    201 एमओयू से 24,187.92 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 125 परियोजनाएं हुईं ऑपरेशनल; औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। जिलाधिकारी…

    रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    मृतक की पत्नी ने नजदीकी लोगों पर अपहरण कर हत्या का लगाया आरोप, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चौबेपुर (वाराणसी)। क्षेत्र के पुरनपट्टी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूलों में डीएम का औचक निरीक्षण, प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश

    स्कूलों में डीएम का औचक निरीक्षण, प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

    निवेशकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी : सत्येंद्र कुमार

    रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    रेलवे ट्रैक पर मिले शव के मामले में पत्नी ने जताई हत्या की आशंका, चार के खिलाफ प्राथमिकी

    प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा

    प्रेम-प्रसंग का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत तीन पर मुकदमा

    हाईवे पर सहायक बैंक प्रबंधक से मोबाइल छिनैती, बदमाश फरार

    हाईवे पर सहायक बैंक प्रबंधक से मोबाइल छिनैती, बदमाश फरार

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. राकेश कुमार सिंह बने कुलपति

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिला नया नेतृत्व, प्रो. राकेश कुमार सिंह बने कुलपति