निवेश के नाम पर युवक से 17.62 लाख की साइबर ठगी

फर्जी ऐप व आईपीओ में मुनाफे का झांसा देकर रकम हड़पी, भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज

 

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के साकेत नगर कॉलोनी निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। निवेश और भारी मुनाफे का लालच देकर ठगों ने उससे करीब 17.62 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर भेलूपुर थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रशांत कुमार को साइबर ठगों ने “सीटाडेल सिक्योरिटीज सिटी ग्लोबल” नामक कथित कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया। शुरुआत में उनसे 2.34 लाख रुपये निवेश कराए गए, जिसमें 90 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से वापस दिखाकर विश्वास दिलाया गया। इसके बाद ऐप पर उनका मुनाफा 10 लाख रुपये से अधिक दिखाया जाने लगा।

ठगों ने इसके बाद प्रशांत को आईपीओ में निवेश करने का लालच दिया और 300 प्रतिशत तक लाभ का दावा किया। आरोपियों ने कुल निवेश राशि 15.88 लाख रुपये बताई, जिसमें से 5.82 लाख रुपये ऐप के जरिए लोन के रूप में दिखाकर निवेश पूरा कराया गया। आईपीओ के बाद ऐप में उनका मुनाफा बढ़कर 51.30 लाख रुपये और कुल बैलेंस 67.15 लाख रुपये से अधिक दर्शाया गया।

जब प्रशांत ने अपना पैसा निकालने का प्रयास किया तो ठगों ने पहले लोन क्लियर करने के नाम पर 5.83 लाख रुपये वसूले। इसके बाद भी रकम निकालने के लिए 20 प्रतिशत शुल्क के नाम पर 11.79 लाख रुपये की मांग की गई। इस तरह अलग-अलग बहानों से आरोपियों ने कुल 17.62 लाख रुपये की ठगी कर ली।

पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो उसने भेलूपुर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण, वडनगर-वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन पर जुटेंगे दिग्गज नेता     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय रोहनिया (वाराणसी)। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा…

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने जनता के सहयोग से दबोचा आरोपी, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद     वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में राहगीर के साथ मारपीट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध