स्थापना दिवस पर भाजपा का जनसंपर्क व स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

रोहनियां व ककरमत्ता क्षेत्रों में चला विशेष अभियान, घर-घर संपर्क कर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

 

वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे कार्यक्रमों के तहत ग्राम व बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया और घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए सरकार की उपलब्धियों की जानकारी भी दी गई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने रोहनियां विधानसभा क्षेत्र के वार्ड सीरगोवर्धन में कार्यकर्ताओं के साथ स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर योजनाओं के प्रभाव की जानकारी ली।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्ष 1951 में जनसंघ के रूप में शुरू हुआ संगठन आज भाजपा के रूप में विशाल वटवृक्ष बन चुका है। पार्टी के 15 करोड़ से अधिक सदस्य हैं और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिद्धांतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं के माध्यम से वंचित और शोषित वर्ग का उत्थान हुआ है, जिसके चलते 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।

वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने ककरमत्ता वार्ड के जलालीपट्टी क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में सुरेंद्र पटेल, सुरेश सिंह, नवरत्न राठी, ओम प्रकाश प्रियदर्शी, अजय कुमार बिंद, जितेंद्र केशरी, बिहारी पटेल, सतीश प्रजापति, सुधीर प्रजापति, चंद्रेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, मंगल राय, ओम प्रकाश पटेल, मनोज पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    गांव-गांव जनसंपर्क कर लोगों को दिया निमंत्रण, वडनगर-वाराणसी बाइक सेवा यात्रा के समापन पर जुटेंगे दिग्गज नेता     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय रोहनिया (वाराणसी)। वडनगर से वाराणसी बाइक सेवा…

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने जनता के सहयोग से दबोचा आरोपी, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद     वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में राहगीर के साथ मारपीट कर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर