फार्मर रजिस्ट्री कैम्प में 19 किसानों का पंजीकरण

सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्री अनिवार्य, कृषि विभाग ने किसानों को किया जागरूक

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी)। कृषि विभाग द्वारा चलाए जा रहे 10 दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत बुधवार को भंदहांकलां पंचायत भवन में कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 19 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया।

कैम्प में खंड तकनीकी प्रबंधक देवमणि त्रिपाठी ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि फार्मर रजिस्ट्री कराना अब बेहद आवश्यक हो गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बिना रजिस्ट्री के किसान सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले सकेंगे, साथ ही सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं और धान की बिक्री भी संभव नहीं होगी।

उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द पंजीकरण कराने की अपील की, ताकि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त कर सकें।

इस दौरान लेखपाल बलिराम यादव, पंचायत सचिव अमित वर्मा, पंचायत सहायक संजय यादव, ग्राम प्रधान कुसुम देवी सहित कई किसान उपस्थित रहे।

उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल के निर्देशन में श्रीकंठपुर, चौबेपुर और मुनारी क्षेत्रों में भी कैम्प आयोजित किए गए, जहां तकनीकी सहायक एवं संबंधित कर्मियों ने किसानों को रजिस्ट्री के फायदे बताते हुए उन्हें पंजीकरण के लिए प्रेरित किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    सेवा संकल्प अभियान के तहत चिरईगांव में आयोजित शिविर में कैबिनेट मंत्री ने योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर दिया जोर, लाभार्थियों को किया सम्मानित     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप…

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    हनुमान जी के कथित अपमान का हवाला देते हुए कांग्रेस नेताओं ने एडीएम प्रोटोकॉल को सौंपा ज्ञापन, काशी विश्वनाथ दर्शन का भी विरोध करने की चेतावनी     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र चोरी

    मंदिर का ताला तोड़कर चांदी का मुकुट और मंगलसूत्र चोरी

    रामनगर रामलीला के बारहवें दिन भरत-राम मिलाप का भावपूर्ण मंचन

    रामनगर रामलीला के बारहवें दिन भरत-राम मिलाप का भावपूर्ण मंचन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा