मुद्रा योजना ने 11 वर्षों में बदली लाखों परिवारों की तस्वीर: दयाशंकर मिश्र

बिना गारंटी ऋण से युवाओं, महिलाओं व छोटे कारोबारियों को मिली नई दिशा, आत्मनिर्भर भारत की मजबूत आधारशिला

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने 11 वर्षों की सफल यात्रा पूरी कर देश में आर्थिक सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम की है।

उन्होंने कहा कि मुद्रा योजना ने न केवल लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत किया है, बल्कि समाज में आत्मविश्वास और स्वाभिमान भी बढ़ाया है। यह योजना उन करोड़ों लोगों के लिए संजीवनी साबित हुई है, जो संसाधनों और वित्तीय सहयोग के अभाव में आगे नहीं बढ़ पा रहे थे।

डॉ. मिश्र ने बताया कि बिना गारंटी के आसान ऋण उपलब्ध कराने की व्यवस्था ने छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी संचालकों, महिलाओं, युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों को नई पहचान दी है। अब वे आत्मनिर्भर बनकर न सिर्फ अपना व्यवसाय खड़ा कर रहे हैं, बल्कि दूसरों को भी रोजगार देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों में योजना के तहत हुए ऋण वितरण ने देश की अर्थव्यस्था को जमीनी स्तर पर मजबूत किया है। आज लाखों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां पहले रोजगार और आय की चिंता थी, वहीं अब स्थिरता और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित हुआ है।

राज्यमंत्री ने यह भी कहा कि करीब 12 करोड़ युवाओं का इस योजना से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि भारत का युवा अब नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बन रहा है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मजबूत नेतृत्व और प्रभावी नीतियों के चलते यह बदलाव अब आम जनजीवन में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    वाराणसी की सर्वश्रेष्ठ नवाचारी शिक्षिका के रूप में मथुरा में मिला सम्मान, शिक्षण में नए प्रयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों की हुई सराहना     रिपोर्ट विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    नवाचार की मिसाल बनीं कविता तिवारी, एडुलीडर्स शिक्षक सम्मान से सम्मानित

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने भरा नामांकन

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

    प्रमोद तिवारी की ऐतिहासिक सियासी पारी, रामपुर खास में नौ बार विधायक बनने का रिकॉर्ड