तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने पांच राहगीरों को रौंदा, एक की हालत गंभीर

शंकर मोड़ पर हादसे के बाद मची अफरा-तफरी, चालक हिरासत में; सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती

 

चंदौली। नगर के शंकर मोड़ पर गुरुवार को तेज रफ्तार प्राइवेट एम्बुलेंस की चपेट में आने से पांच लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एम्बुलेंस को रोककर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एम्बुलेंस वाराणसी से मरीज छोड़कर बिहार की ओर जा रही थी। शंकर मोड़ के पास अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे पैदल चल रहे अर्जुन (70), लक्ष्मण (75), जगजीवन राम (50), मनोज (22) और प्रीति (28) को टक्कर मार दी।

घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस के पहुंचने तक एम्बुलेंस को घेरकर चालक को पकड़े रखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां अर्जुन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

कोतवाली प्रभारी रामजीत यादव ने बताया कि एम्बुलेंस व चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिला अस्पताल के ईएमओ डॉ. संजय के अनुसार एक युवती समेत पांचों घायलों का उपचार जारी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता