आत्महत्या नहीं, निकली हत्या: ननदोई व पत्नी ने मिलकर रची थी साजिश

बबुरी पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,  रस्सी बरामद, अवैध संबंध बना हत्या का कारण

 

चंदौली। बबुरी थाना क्षेत्र में आत्महत्या के रूप में सामने आए एक मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए इसे हत्या करार दिया है। पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त रस्सी भी बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि खुरुहजा गांव निवासी हीरा बियार ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके भतीजे राजवंश बियार को भूमि विवाद के चलते धमकाया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सर्विलांस के आधार पर मामला संदिग्ध पाया गया। गहन पड़ताल में सामने आया कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के ननदोई रामजनम और उसकी पत्नी राम दुलारी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रात रामजनम मृतक के घर आया था। भोजन के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ, जो बाद में शांत हो गया। देर रात रामजनम पुनः घर पहुंचा, जहां उसके और राम दुलारी के बीच अवैध संबंध बने। इसी दौरान मृतक ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिससे विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि इसी दौरान रामजनम ने पहले मृतक का गला दबाया, फिर दोनों ने मिलकर रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने पहले से ही एक अन्य व्यक्ति को झूठे मामले में फंसाने की योजना बनाई थी, ताकि आर्थिक लाभ उठाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    बड़ागांव पुलिस ने जनता के सहयोग से दबोचा आरोपी, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद     वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में राहगीर के साथ मारपीट कर…

    कादीपुर स्टेशन के पीछे अवैध शराब निर्माण के ठिकानों पर संयुक्त छापा

    आरपीएफ, जीआरपी, चौबेपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने की कार्रवाई; कई भट्ठियां व शराब बनाने का सामान मिला, मौके पर किया गया नष्ट     रिपोर्ट : विरेंद्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध

    नितिन नवीन के काशी आगमन का कांग्रेस करेगी विरोध