संघति गांव में रातभर चोरों का आतंक, कई घरों में चोरी की वारदात

नकदी व सोने के आभूषण लेकर फरार, कच्छा-बनियान गिरोह की आशंका

 

नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के संघति गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने ताबड़तोड़ वारदात को अंजाम देते हुए कई घरों को निशाना बनाया। चोर नकदी व सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार रात करीब दो बजे आधा दर्जन की संख्या में आए चोरों ने एक-एक कर लगभग 10 घरों को निशाना बनाया। पप्पू यादव के घर में छत के रास्ते घुसकर बैग में रखे 37 हजार रुपये नगद पार कर दिए, जबकि हसीना के घर में घुसकर सोते समय गले से सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गए।

घटना के दौरान शोर सुनकर ग्रामीण जाग गए और चोरों को पकड़ने के लिए दौड़ाया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर सभी फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ग्रामीणों के अनुसार चोर कच्छा-बनियान पहने हुए थे, जिससे कच्छा-बनियान गिरोह की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी घनश्याम शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटे राज सिंह यादव का हुआ भव्य स्वागत

    महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल से सम्मानित होने पर गृह जनपद में उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया अभिनंदन   चंदौली। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल