सीबीडीटी में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने विवेक यादव, गांव में हुआ जोरदार स्वागत

दूसरे प्रयास में मिली सफलता, विधायक ने बताया परिश्रम और समर्पण का परिणाम

 

चहनियां। सकलडीहा क्षेत्र के कैलावर गांव निवासी विवेक यादव ‘सिद्धू’ का चयन केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी), भारत सरकार के वित्त मंत्रालय (राजस्व विभाग) में ऑफिस सुपरिटेंडेंट पद पर होने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। सफलता की सूचना मिलते ही पैतृक गांव में परिजनों व ग्रामीणों ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

विवेक यादव, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के भतीजे एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव के छोटे पुत्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुगलसराय के लक्ष्मी पब्लिक स्कूल से कक्षा 8 तक प्राप्त की। इसके बाद वाराणसी स्थित डालिम्स रोहनिया से हाईस्कूल, लखनऊ स्कॉलर एकेडमी से इंटरमीडिएट तथा लखनऊ विश्वविद्यालय से बी.कॉम (ऑनर्स) की पढ़ाई पूरी की। इसके साथ ही सकलडीहा डायट से बीटीसी प्रशिक्षण हासिल कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे रहे।

लगातार प्रयास के बाद विवेक यादव को दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली। उनके चयन को लेकर परिवार व क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

कैलावर स्थित आवास पर आयोजित सम्मान समारोह में विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि यह उपलब्धि कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विवेक को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह प्रगति करने और क्षेत्र का नाम रोशन करने की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, जिला पंचायत सदस्य रविन्द्र यादव, विकास यादव, राम भरोस यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुभाष यादव, पूर्व प्रधान लाल साहब चौहान, अनुराग यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगी नई गति, सकलडीहा में डेढ़ लाख पौधरोपण की तैयारी तेज

    12 जुलाई को होगा वृहद पौधरोपण अभियान, प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगाए जाएंगे 1,298 पौधे, जियो टैगिंग और संरक्षण पर रहेगा विशेष जोर   सकलडीहा (चंदौली)। विकास खंड सकलडीहा में…

    कमरे में मिला होमगार्ड जवान का रक्तरंजित शव, मौत बनी रहस्य

    परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार      SHREE 7NEWS, बबुरी (चंदौली)। बबुरी थाना क्षेत्र के श्रीकंठपुर गांव में बुधवार सुबह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशी के आसमान में गरजे तीन फाइटर जेट, एयरफोर्स की रिहर्सल ने बढ़ाया रोमांच

    काशी के आसमान में गरजे तीन फाइटर जेट, एयरफोर्स की रिहर्सल ने बढ़ाया रोमांच

    नंबर प्लेट पर लिखा ‘परशुराम’ और ‘राम’, नियम तोड़ने पर बुलेट सवार का चालान

    नंबर प्लेट पर लिखा ‘परशुराम’ और ‘राम’, नियम तोड़ने पर बुलेट सवार का चालान

    अपहृत किशोरी को कानपुर से सकुशल बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

    अपहृत किशोरी को कानपुर से सकुशल बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

    वृद्ध महिला से चेन लूट का खुलासा, शातिर लुटेरा गिरफ्तार

    वृद्ध महिला से चेन लूट का खुलासा, शातिर लुटेरा गिरफ्तार

    श्रावण से पहले प्रशासन सतर्क, कांवड़ यात्रा मार्ग का कमिश्नर-डीएम ने किया निरीक्षण

    श्रावण से पहले प्रशासन सतर्क, कांवड़ यात्रा मार्ग का कमिश्नर-डीएम ने किया निरीक्षण

    झूठे मुकदमे से बरी होने के बाद पत्रकार ने उठाया कानूनी कदम, चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 10 पर मानहानि का वाद

    झूठे मुकदमे से बरी होने के बाद पत्रकार ने उठाया कानूनी कदम, चौबेपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 10 पर मानहानि का वाद