छात्रवृत्ति योजना से 6 मेधावी छात्रों को मिला सहारा

12 माह तक हर महीने मिलेंगे एक हजार रुपये, गरीब छात्रों को आगे बढ़ाने की पहल

 

चंदौली। धानापुर विकासखंड के वदीर्साडा कंपोजिट विद्यालय में पूर्व प्रधानाचार्य स्व. बाबू रामबदन सिंह गहरवार की स्मृति में संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत 6 मेधावी छात्रों का चयन किया गया है। चयनित कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों को अगले 12 महीनों तक प्रति माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम के संयोजक अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि यह योजना पिछले पांच वर्षों से उनके व्यक्तिगत सहयोग से संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं प्रतिभाशाली बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने में सहयोग देना है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का उत्साह बढ़ेगा और वे बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि यह योजना आगे भी निरंतर जारी रहेगी और अधिक छात्रों को लाभान्वित करेगी।

विद्यालय की प्रधानाचार्य श्वेता सिंह ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के साथ-साथ ऐसे व्यक्तिगत प्रयास बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में अवधेश नारायण सिंह, श्वेता सिंह, अरुण प्रकाश, पीयूष कांत पाठक, अरुण मौर्य, बृजेश यादव, कंचन यादव, आशुतोष सिंह, दुलारे यादव, अरुण सिंह, दुर्गावती देवी, ऋतु देवी, पवन प्रकाश भास्कर, कमलेश प्रजापति (एआरपी), जितेंद्र मौर्य, अखिलेश शास्त्री, पंकज पांडे, दरोगा सिंह, कैलाश सिंह, सुदर्शन सिंह, राजेंद्र सिंह, पुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता