अवैध कटों पर लगेगा ब्रेक: सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त

एडीएम राजेश कुमार के निर्देश—7 दिन में ब्लैक स्पॉट सुधारें, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

चंदौली। जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अवैध कटों को तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में एडीएम ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर बने अवैध कटों को दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बताते हुए गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि ऐसे सभी कटों को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

उन्होंने सड़क सुरक्षा नियमों के कड़ाई से पालन पर जोर देते हुए ब्लैक स्पॉट और रेड स्पॉट चिन्हित कर वहां सुधारात्मक कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी बोर्ड, संकेतक और अन्य सुरक्षा उपायों को अनिवार्य रूप से स्थापित करने को कहा गया।

एडीएम ने ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर भी बल दिया गया।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल या मृत व्यक्तियों के परिजनों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। विशेष रूप से “हिट एंड रन” मामलों के त्वरित निस्तारण और “यही वीर योजना” के अंतर्गत सहायता पहुंचाने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा गया।

इसके अतिरिक्त, सड़कों पर बने स्पीड ब्रेकर का पुनः निरीक्षण कर उन पर रंग-रोगन कराने के निर्देश दिए गए, ताकि वे दूर से ही स्पष्ट दिखाई दें और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो।

प्रशासन के इस कड़े रुख से उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां काली मंदिर की चारदीवारी निर्माण की मांग, विधायक से मिले प्रगतिशील समता संघ के कार्यकर्ता

    श्रद्धालुओं की सुविधा और परिसर के सौंदर्यीकरण पर जोर, संबंधित विभाग से कार्रवाई कराने की मांग     चहनिया। मां काली मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धार्मिक…

    रामगढ़ में 153 वर्ष पुरानी रामलीला का शुभारंभ, राम जन्मोत्सव से भक्तिमय हुआ माहौल

    मुख्य अतिथि प्रो. संत त्रिपाठी ने फीता काटकर किया उद्घाटन, 12 दिनों तक होगा प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मंचन     रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय चहनिया (चंदौली)। क्षेत्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    चौबेपुर रामलीला में धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर और लक्ष्मण-परशुराम संवाद का भव्य मंचन

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के 69वें जन्मदिन पर आज लगेगा रक्तदान शिविर

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    मिशन शक्ति फेज-6.0: गोमती ज़ोन में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष जागरूकता अभियान

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    एयर शो की तैयारियों का जायजा लेने नमो घाट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला के बीसवें दिन विभीषण की शरणागति, सेतु निर्माण और रामेश्वरम स्थापना की लीला का हुआ मंचन

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव  कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी

    भदोही सदर सीट पर अमित सिंह ‘प्रिंस’ का चुनावी ऐलान, बोले—हर हाल में लड़ूंगा चुनाव   कपसेठी हाउस की संभावित दावेदारी