गोरारी में इंटरलाकिंग निर्माण कार्य का शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी

34.50 लाख की लागत से बनेगी 700 मीटर सड़क, आवागमन होगा सुगम

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

खेतासराय (जौनपुर)। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने गुरुवार शाम गोरारी गांव में इंटरलाकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

राज्यमंत्री ने बताया कि पूर्वांचल विकास निधि योजना के तहत हरिश्चंद्र पाण्डेय के घर से माधुरी के घर तक करीब 700 मीटर इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 34.50 लाख रुपये की लागत आएगी।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी तेज होगा। यह कार्य सरकार की मजबूत आधारभूत संरचना विकसित करने की नीति का हिस्सा है।

इस दौरान उन्होंने सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, संजय विश्वकर्मा, उपेंद्र नाथ मिश्रा, मनीष गुप्ता, अमरजीत गौतम, अजय सिंह, धर्मेंद्र मिश्रा, आनंद कुमार बरनवाल, प्रधान संदीप मौर्य, विनीता मौर्या, धर्मचंद गुप्ता सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्वांचल की बेटियां कबड्डी में दिखाएंगी दम, बिलासपुर रवाना हुई विश्वविद्यालय की टीम

    पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में लेगी हिस्सा; कुलपति ने हरी झंडी दिखाकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह     रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय…

    राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर विद्यासागर सोनकर को बधाई

    जौनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता के नामांकन पर जिले में खुशी, कार्यकर्ताओं ने जताया विश्वास—संसदीय अनुभव से प्रदेश और जौनपुर के विकास को मिलेगी नई गति     रिपोर्ट अभिषेक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने के अभियान को जीशान अंसारी का समर्थन

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता

    शरदकालीन बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में लाइब्रेरी पंचम बनी विजेता